"अबु असीम आज़मी का बड़ा कदम – धार्मिक सौहार्द के लिए सख्त कानून का प्रस्ताव"

महाराष्ट्र वाणी न्युज
मुंबई, १९ जून :– समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक अबु असीम आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा के प्रधान सचिव के समक्ष एक अहम प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किया है। इस बिल का उद्देश्य राज्य में धर्म के नाम पर फैल रही नफरत, अपमानजनक टिप्पणियों और धार्मिक असहिष्णुता को सख्ती से रोकना है।
🔸 विधेयक का नाम: धर्म, धर्मग्रंथ, धर्मस्थल और धार्मिक महापुरुषों के अपमान और नफ़रत को रोकने हेतु विधेयक – 2025
इस विधेयक को आगामी मानसून सत्र में विधानसभा में लाने की मांग सपा ने की है।
🔸 मुख्य बिंदु:
सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से धर्म के खिलाफ ज़हर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई।
अपराध सिद्ध होने पर 7 से 10 वर्ष की सजा और ₹2 लाख जुर्माने से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रावधान।
हर धर्म, हर ग्रंथ और हर श्रद्धा की गरिमा और सम्मान को सुरक्षित रखने का प्रयास।
संविधान में प्रदत्त धार्मिक समानता और सम्मान के अधिकार को और अधिक मजबूती।
सपा का कहना है कि यह कानून न केवल सभी धर्मों को समान संरक्षण देगा, बल्कि समाज में नफरत फैलाने वाली ताक़तों पर भी कठोर अंकुश लगाएगा।
🔸 सपा का संदेश:
"राज्य में धार्मिक नफ़रत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। महाराष्ट्र सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर राज्य की न्याय व्यवस्था और सामाजिक एकता को मज़बूत करने के लिए इस विधेयक पर गंभीरता से विचार करना चाहिए|