“मिर्ज़ा क़य्यूम नदवी की भावुक अपील: ‘मर्दे मुजाहिद’ शब्बीर अंसारी की हालत नाजुक, दुआओं की सख्त ज़रूरत”

“मिर्ज़ा क़य्यूम नदवी की भावुक अपील: ‘मर्दे मुजाहिद’ शब्बीर अंसारी की हालत नाजुक, दुआओं की सख्त ज़रूरत”

महाराष्ट्र वाणी विशेष रिपोर्ट

 जालना दि १९ :- जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज के हक और हुकूक के लिए समर्पित कर दी, आज वही शख्स जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम ओबीसी ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब शब्बीर अहमद अंसारी साहब की तबीयत इस वक्त बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे पूरे समाज में चिंता और मायूसी का माहौल है।

संघटना के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिर्ज़ा अब्दुल क़य्यूम नदवी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे जालना स्थित अंसारी साहब के निवास पर उनकी मिजाजपुर्सी (इयादत) के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मौलाना मोहम्मद सादिक नदवी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अंसारी साहब की हालत इतनी गंभीर है कि वे न तो ठीक से बात कर पा रहे हैं और न ही कुछ खा-पी रहे हैं।

शब्बीर अहमद अंसारी को ‘मर्दे मुजाहिद’ और ‘ओबीसी संघर्ष योद्धा’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन मुस्लिम पसमांदा समाज और ओबीसी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में लगा दिया। उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

इस नाजुक घड़ी में मिर्ज़ा अब्दुल क़य्यूम नदवी ने समाज के सभी लोगों, कार्यकर्ताओं और चाहने वालों से भावुक अपील की है कि वे अंसारी साहब की जल्द से जल्द शिफायाबी के लिए दुआ करें।

दुआ की अपील:

"ऐ अल्लाह! इस कौम के निस्वार्थ खादिम को शिफा-ए-कामिला व आजिला अता फरमा और उन्हें दोबारा मुकम्मल तंदुरुस्ती के साथ हमारे बीच खड़ा कर। आमीन।"

इस वक्त पूरा समाज एकजुट होकर अपने इस सच्चे रहनुमा के लिए दुआ में जुटा है

जिसने उम्र भर दूसरों के लिए जंग लड़ी, आज उसकी जिंदगी के लिए हमारी दुआ ही सबसे बड़ी ताकत है…