प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान हजरत मौलाना कारी हकीम नसीमुद्दीन सिद्दीकी रहमानी गयावी बेंगलुरु का इंतकाल
महाराष्ट्र वाणी
छत्रपती संभाजीनगर(औरंगाबाद) दि ९ :- उम्मत-ए-मुस्लिम के महान रहनुमा, मशहूर इस्लामी विद्वान और तसव्वुफ़ व एहसान के जरिए छह दशक से अधिक समय तक दीन-ए-हक़ की खिदमत करने वाले हजरत अकदस मौलाना कारी हकीम नसीमुद्दीन सिद्दीकी रहमानी गयावी बेंगलुरु का इंतकाल हो गया है।
मरहूम हजरत, कुतुब-ए-आलम हजरत मौलाना मोहम्मद अहमद प्रतापगढ़ी रहमतुल्लाह अलैह के खलीफा थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दीन की तबलीग, इस्लाही तालीम और इंसानों के दिलों को मारिफत-ए-इलाही से रोशन करने में गुजारी। बताया जाता है कि उन्हें 160 से अधिक जीवित औलिया-अल्लाह की सोहबत और फैज़ हासिल हुआ था।
हजरत के इंतकाल की खबर से उनके मुरीदीन, चाहने वालों और दीनदार हलकों में गहरा दुख और शोक व्यक्त किया जा रहा है। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया जा रहा है।
डॉ. हाफिज इमरान, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) ने तमाम अहबाब से मरहूम के लिए दुआ की अपील करते हुए कहा है कि अल्लाह तआला हजरत की मगफिरत फरमाए और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए।