समाजवादी पार्टी जलगांव के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न

महाराष्ट्र वाणी न्युज
मुंबई दि१० जून :- समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, मुंबई में जलगांव जिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी साहब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
रईस भाई कुरेशी – समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव
लुकमान लोखंडवाला – अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष, जलगांव
असलम खान – जिला मीडिया प्रमुख, जलगांव
शेख इमरान साहिल भाई – महानगर उपाध्यक्ष, जलगांव
असलम पठान – ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष, जलगांव महानगर
तौसीफ पठान – अल्पसंख्यक महानगर उपाध्यक्ष
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रईस बागवान, जलगांव महानगर अध्यक्ष रिजवान जहांगीरदार तथा दानिश शेख विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि ये सभी पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा समाजसेवा के क्षेत्र में अहम भुमिका निभाएंगे|