हर्सूल तालाब परिसर में कुर्बानी के बकरों की धूम; शेख कलीम मास्टर के गोट फार्म पर खरीदारों की भीड़!

हर्सूल तालाब परिसर में कुर्बानी के बकरों की धूम; शेख कलीम मास्टर के गोट फार्म पर खरीदारों की भीड़!
हर्सूल तालाब परिसर में कुर्बानी के बकरों की धूम; शेख कलीम मास्टर के गोट फार्म पर खरीदारों की भीड़!

महाराष्ट्र वाणी

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), दि.१३ :- आगामी 28 मई को देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरी ईद) मनाई जाएगी। इस पर्व को लेकर शहर में कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त तेज हो गई है। ईद के तीन दिनों तक बकरा, बकरी, भैंस, ऊंट और दुंबा जैसे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मनपा प्रशासन द्वारा भी आवश्यक स्थानों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस वर्ष बाजार में अलग-अलग नस्लों के बकरे बड़ी संख्या में बिक्री के लिए पहुंचे हैं। जटवाडा रोड स्थित हर्सूल तालाब के पास न्यू आलमगीर कॉलोनी में शेख कलीम मास्टर ने अपने गोट फार्म पर कुर्बानी के लिए विशेष बकरे बिक्री हेतु उपलब्ध कराए हैं। यहां बकरों की कीमत 550 से 600 रुपये प्रति किलो रखी गई है।

शेख कलीम मास्टर ने बताया कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार भी आसानी से कुर्बानी कर सकें तथा उन पर आर्थिक बोझ न पड़े, इसलिए वजन के हिसाब से दर तय किए गए हैं। फार्म पर 15 किलो से लेकर 50 किलो और उससे अधिक वजन वाले बकरे उपलब्ध हैं।

फार्म पर खस्सी, सिरोही, कोठा, गावठी, बीटल, बरबरा और गुजरी नस्ल के बकरे बिक्री के लिए मौजूद हैं। बकरी ईद नजदीक आते ही खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।

👉 “कुर्बानी की तैयारियां तेज, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़… बकरी ईद से पहले शहर में बढ़ी हलचल!”